शख्स ने बना दिया मोतीचूर और बेसन के लड्डू का मिल्कशेक, लोग बोले - भगवान बिल्कुल भी माफ नहीं करेंगे

By: Pinki Wed, 09 Mar 2022 09:53:52

शख्स ने बना दिया मोतीचूर और बेसन के लड्डू का मिल्कशेक, लोग बोले - भगवान बिल्कुल भी माफ नहीं करेंगे

इन दिनों डिशेज के साथ एक्सपेरिमेंट करने की होड़ सी लगी हुई है। जिसके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ओरियो मैगी से लेकर मसाला डोसा आइसक्रीम रोल तक के बाद अब सोशल मीडिया पर लड्डू मिल्कशेक का वीडियो वायरल हो रहा है।

जी हां, आमतौर पर खुशी के मौके पर खिलाए जाने वाले आपके मनपसंद बेसन और मोतीचूर के लड्डू को अब लोगों ने इसे आसानी से पीने लायक बना दिया गया है। जिसे देख यूजर्स काफी भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स मिक्सी में बेसन के लड्डू और मोतीचूर के लड्डू को मिलाकर उसमें दूध डालने के बाद उसका मिल्क शेक बना देता है। जिसके बाद उसे गिलास में डालने के बाद ऊपर से एक और लड्डू डालकर उसे सर्व करता है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर सामने आया यह मोतीचूर और बेसन के लड्डू से बना मिल्कशेक किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है। हर कोई इसे वियर्ड फूड बता रहा है। इसके अलावा कुछ का कहना है कि इस शेक को बनाने वाले इंसान को भगवान बिल्कुल भी माफ नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े :

# शादी के दिन दुल्हन ने मजे से खाए मोमोज, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

# दांत साफ करते वक्त महिला बाथरूम में फिसली, गाल चीरकर निकालना पड़ा टूथब्रश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com